भारत से पश्चिमी अफ्रीका के कंटेनर भाव बढे।

05-Dec-2024 12:07 PM

भारत से पश्चिमी अफ्रीका के कंटेनर भाव बढे। 
★ भारत से पश्चिमी अफ्रीका के लिए कंटेनर मालवाहन दरों में चावल की बड़ी खेपों की आवाजाही के कारण नवंबर में वृद्धि देखी गई है।
★ कोटोनौ जैसे गंतव्यों के लिए दरें अक्टूबर से 22% बढ़कर $2,400/TEU हो गईं।
★ चावल और अन्य सामान के लिए शिपिंग में बढ़ती मांग के कारण छोटे जहाजों पर स्थान की कमी रिपोर्ट की गई है, जिससे दरों में और वृद्धि हो रही है।
★ पश्चिमी अफ्रीका के लिए कंटेनर दरें $3,600-$4,000/FEU के बीच। 
★ इस वृद्धि का प्रभाव छोटे और मझौले निर्यातकों पर पड़ा है, जो कंटेनर जहाजों का उपयोग करते हैं।
★ ऐसे में कुछ निर्यातक कंटेनर से ब्रेकबुल्क शिपमेंट की ओर रुख कर सकते हैं। 
★ चावल की कीमतों में दबाव बना हुआ है और भारत से चावल का निर्यात 2024-25 में 205 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ने की उम्मीद, पिछले साल से 42.36% अधिक।