भारत दाल योजना पर विराम, बाजार भाव में गिरावट बनी वजह
29-Apr-2025 05:05 PM
भारत दाल योजना पर विराम, बाजार भाव में गिरावट बनी वजह
★ लगातार दो साल महंगी रही दालों की कीमतें अब नीचे आ चुकी हैं, जिसके चलते सरकार ने "भारत दाल" योजना को रोक दिया है।
★ भारत ब्रांड के तहत मिलने वाली सस्ती दालों की आपूर्ति 31 मार्च के बाद बंद कर दी गई है।
★ एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अब कोई नई मिलिंग नहीं हो रही है और जो स्टॉक बाजार में है, वह सिर्फ बचा-खुचा माल है।
★ जानकारी के लिए बता दें की अन्य स्कीम जैसे कि भारत ब्रांड के तहत आटा और चावल की बिक्री अभी भी जारी रहेगी।
