ब्राजील अर्जेंटीना सोया रिपोर्ट
17-Mar-2025 10:09 AM
ब्राजील अर्जेंटीना सोया रिपोर्ट
★ 2024/25 ब्राज़ील सोयाबीन फसल 60% कटाई पूरी और अर्जेंटीना सोयाबीन अनुमान 48.0 मिलियन टन पर अपरिवर्तित
★ पिछले सप्ताह ब्राज़ील के उत्तर-पश्चिमी उत्पादन क्षेत्रों में वर्षा हुई, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। इस सप्ताह भी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश की संभावनाएं बढ़ी हैं। पिछले सप्ताह दक्षिणी ब्राज़ील में तापमान बहुत अधिक था, लेकिन इस सप्ताह यह थोड़ा कम रहने की उम्मीद है।
★ ब्राज़ील में 2024/25 सोयाबीन फसल की 58.7% कटाई हो चुकी है, जो पिछले साल की 52.6% और औसत 56.2% से अधिक है।
★ 2024/25 ब्राज़ील सोयाबीन उत्पादन अनुमान बिना बदलाव के 1700 लाख टन रखा गया।
★ विभिन्न एजेंसियों के अनुसार सोयाबीन का उत्पादन (लाख टन में)
सेलर्स- 1716
सटोनेक्स- 1683
~~~~~~~~~
★ पिछले कुछ हफ्तों में अर्जेंटीना में मौसम में काफी सुधार हुआ है। फसलें स्थिर, जिसमें पहले सूखे की आशंका थी।
★ अर्जेंटीना का सोयाबीन उत्पादन अनुमान 480 लाख टन पर स्थिर।
★ पिछले सप्ताह तक, अर्जेंटीना में सोयाबीन की फसल की स्थिति इस प्रकार थी:
23% खराब/बहुत खराब
44% सामान्य
29% अच्छी/बेहतर
★ यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब फसल की स्थिति में सुधार हुआ है।
