बुर्किना फासो ने रोका कच्चे काजू का निर्यात

26-Apr-2025 04:18 PM

बुर्किना फासो ने रोका कच्चे काजू का निर्यात 
★ 2 अप्रैल को बुर्किना फासो ने घरेलु कच्चे काजू के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की।
★ इस फैसले का उद्देश्य स्थानीय प्रसंस्करण और विकास को बढ़ावा देना है।
★ 2023 में भारत ने बुर्किना फासो से लगभग 9,036 मीट्रिक टन कच्चे काजू का आयात किया था। यह बुर्किना फासो के कुल काजू निर्यात 1,28,061 मीट्रिक टन का लगभग 7% था।
★ 2021 में भारत ने बुर्किना फासो से 17,733 मीट्रिक टन काजू आयात किया था। 
★ बुर्किना फासो द्वारा कच्चे काजू के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला भारत की आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकता है, जिससे भारत को वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करनी पड़ सकती है।