बर्मा तुवर लेमन की कीमतों में भारी गिरावट
23-Nov-2024 10:20 AM
बर्मा तुवर लेमन की कीमतों में भारी गिरावट
★ 4 नवम्बर को लेमन 1120$ थी जो इन 18 दिनों में 80$ घटकर 1040$ पर आई। हालांकि 22 नवम्बर को बाजार 40$ बढ़े।
★ मुंबई व चेन्नई तुवर लेमन में इस सप्ताह 200/250 रुपए की बढ़त देखी गयी।
★ मुंबई लेमन जो सोमवार को 9550/9600 रुपए थी शुक्रवार को बढ़कर 9800/9850 रुपए, चेन्नई लेमन 9600/9650 से बढ़कर 9850/9900 रुपए पहुंची।
★ परन्तु मोजाम्बिक, गजरी, मटवारा, मालावी, डोडोमा तुवर की कीमतों में गिरावट दिखी। सूडान तुवर 300 रुपए बढ़कर शुक्रवार को 10600 रुपए आई।
★ मंडियों में भी तुवर की कीमतों में इस सप्ताह बना तेजी का माहौल।
★ लातूर मारुती इन 5 दिन में 250 रुपए बढ़कर 11625, पिंक 9000/10000 से बढ़कर 11000/11200 रुपए पहुंची।
★ अकोला 200 रुपए बढ़कर 10600/10900 रुपए पर हुई बंद।
★ अहमदनगर में इस सप्ताह तुवर की कीमतें 300 रुपए तक बढ़ी।
★ कर्नाटक में नई तुवर की आवक जल्द शुरू, 15 जनवरी से महारष्ट्र में भी आवक शुरू होगी।
★ जैसे कि आई ग्रेन इंडिया ने पिछली कई रिपोर्ट में कहा था कि मिलर्स के पास स्टॉक कमजोर है ऐसे में मंडियों में माल हाथों-हाथ बिकने की सम्भावना बनती है।
★ म्यांमार ने किया बड़ी मात्रा में तुवर का निर्यात, अफ्रीका में भी स्टॉक कमजोर।
★ उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए भविष्य में तुवर की कीमतों में मजबूती का बन सकता है माहौल।
