ब्राज़ील में सूखे से चीनी कीमतों को सहारा

26-Apr-2025 01:43 PM

ब्राज़ील में सूखे से चीनी कीमतों को सहारा
★ लंदन चीनी कीमतों ने 2 हफ्तों का उच्चतम स्तर को छुआ।
★ ब्राज़ील में सूखे मौसम के कारण गन्ने की पैदावार घटने की आशंका है, जिससे चीनी के दाम बढ़ रहे हैं।
★ ISMA ने बताया कि 1 अक्टूबर से 15 अप्रैल के बीच भारत का चीनी उत्पादन 255 लाख मीट्रिक टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 18% कम है। कुल उत्पादन 2024-25 में 264 लाख टन पहुंचने का अनुमान , जो पहले 272.7 लाख टन था। 
★ भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस साल मानसून में औसत से 105% बारिश का अनुमान जताया है, जिससे बेहतर गन्ने की फसल और उच्च उत्पादन की उम्मीद है।
★ USDA के अनुसार, ब्राज़ील का 2025-26 सीजन में चीनी उत्पादन 2.3% बढ़कर 447 लाख टन होने का अनुमान है।
★ 12 मार्च तक ब्राज़ील के सेंट्रल-साउथ क्षेत्र में चीनी उत्पादन 6% बढ़कर 424 लाख टन हो सकता है।
★ 2025-26 में वैश्विक चीनी बाजार में 27 लाख टन का अधिशेष रहेगा, जबकि 2024-25 में 37 लाख का घाटा अनुमानित था।
★ थाईलैंड का 2024-25 चीनी उत्पादन 14% बढ़कर 100 लाख टन हो गया है, जो कीमतों पर दबाव बना सकता है।
★ भारत में चीनी उत्पादन घटने से क़ीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद।