बासमती चावल निर्यात भाव में बड़ी गिरावट
19-Mar-2025 10:30 AM
बासमती चावल निर्यात भाव में बड़ी गिरावट
★ गत वर्ष इसी अवधि के दौरान बासमती चावल के निर्यात भाव 1040$/टन थे, जो अब घटकर 875$/टन आ चुके हैं।
★ निर्यात खोले जाने के बाद निर्यातकों ने ऊंचे भावों पर बासमती की खरीद की जिन्हें अब नुकसान हो रहा है।
★ एपीडा के अनुसार अप्रैल से दिसंबर तक 42.4 लाख टन बासमती चावल निर्यात हुआ जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 35.4 लाख टन था।
★ गत सीजन में अच्छी कीमतों को देख किसानों ने बासमती का उत्पादन बढाया।
★ घरेलू बाजारों में बासमती व गैर बासमती चावल की कीमतें बहुत कम।
★ किसानों व चावल उद्योग को हो रहा है नुकसान।
