C हेवी मोलासेस (CHM) से प्राप्त इथेनॉल के भावों में बढ़ोतरी की गई
29-Jan-2025 03:34 PM
C हेवी मोलासेस (CHM) से प्राप्त इथेनॉल के भावों में बढ़ोतरी की गई
★ कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत 1 नवंबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2025 तक इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2024-25 के लिए OMCs के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को मंजूरी दी।
★ EBP कार्यक्रम के लिए C हेवी मोलासेस (CHM) से प्राप्त इथेनॉल का प्रशासित मिल मूल्य इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 (1 नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025) के लिए रुपए 56.58 प्रति लीटर से बढ़ाकर रुपए 57.97 प्रति लीटर किया गया।
★ सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा इथेनॉल मिश्रण 2013-14 के इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY – वर्तमान में 1 नवंबर से 31 अक्टूबर तक की अवधि) में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2023-24 के इथेनॉल आपूर्ति वर्ष में 707 करोड़ लीटर हो गया है, जिसमें औसत मिश्रण 14.60% हासिल किया गया है।
