चालू सीजन में चीनी उत्पादन जल्द ख़त्म होने की सम्भावन: NFCSF
28-Jan-2025 09:07 AM
चालू सीजन में चीनी उत्पादन जल्द ख़त्म होने की सम्भावन: NFCSF
★ NFCSF ने 2024-25 में देश में 270 लाख टन चीनी उत्पादन का दिया अनुमान। गत वर्ष के 319 लाख टन से 15% कम।
★ चालू सीजन में दोनों प्रमुख राज्यों में गन्ना पेराई लेट हुई थी। महाराष्ट्र व कर्नाटक में बारिश न होने से उत्पादकता पर असर पड़ा जबकि उत्तर प्रदेश में फसल पर कीड़ा लगने से गन्ना से चीनी की रिकवरी कम हो रही है।
★ मार्च के अंत तक कई मिलें कर सकती हैं पेराई बंद।
★ 15 जनवरी तक 507 मिलों ने पेराई की। गत वर्ष इसी अवधि के दौरान मिलों की संख्या 524 थी।
★ उत्तर प्रदेश में गत सीजन में 120 मिलें गन्ना पेराई कर रही थी जो अभी 122 हैं।
★ महाराष्ट्र में मिलों की संख्या गत सीजन के 206 से घटकर 195 रही। कर्नाटक में संख्या गत वर्ष के 74 से बढ़कर 77 पहुंची।
★ 15 जनवरी तक 1482.15 लाख टन गन्ना पेराई की गयी जो गत वर्ष से 8% कम है। कुल चीनी उत्पादन 130.55 लाख टन पहुंचा गत वर्ष से 13.6% कम।
★ इस वर्ष गन्ना से चीन रिकवरी 8.38% आई जो गत वर्ष 9.37% थी। उत्तर प्रदेश में चीनी रिकवरी 9.05% (गत वर्ष 9.9%), महाराष्ट्र में 8.8% (गत वर्ष 8.95%), कर्नाटक में 8.5% (गत वर्ष 9.6%) रही।
★ 40 लाख टन चीनी एथनोल और 10 लाख टन निर्यात में खपेगी। सीजन के अंत में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।
★ देखना होगा कि फरवरी में किता कोटा आता है। कुल मिलाकर इस वर्ष उत्पादन कमजोर रहा।
★ एथनोल में चीनी की डिमांड बढ़ी व निर्यात भी खोला गया जिससे कीमतों को मिला सपोर्ट। बाजार पूरी तरह कोटा पर निर्भर।
