चीनी घरेलू बिक्री कोटा में गिरावट: 2025 के पहले पांच महीनों में 5.50 लाख टन की कमी

28-Apr-2025 04:32 PM

चीनी घरेलू बिक्री कोटा में गिरावट: 2025 के पहले पांच महीनों में 5.50 लाख टन की कमी
★ वर्ष 2025 के जनवरी से मई महीने तक का घरेलू बिक्री कोटा 115 लाख टन निर्धारित किया गया है, जो 2024 की इसी अवधि के 120.5 लाख टन के मुकाबले 5.50 लाख टन कम है।
★ मई 2025 में अप्रैल का बराबर 23.5 लाख टन कोटा निर्धारित हुआ है, जबकि 2024 में यह 27 लाख टन था।
★ यदि 2024 और 2023 की तुलना करें, तो इन 5 महीनों में 4 लाख टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
★ कैलेंडर वर्ष 2023 में कुल घरेलू बिक्री कोटा 287 लाख टन था, जो कैलेंडर वर्ष 2024 में 285 लाख टन था। 
★ इस गिरावट से बाजार में चीनी की कीमतों में बढ़त आ सकती है।
★ इस वर्ष उत्पादन कम रहने, निर्यात खुलने और इथेनॉल में इस्तेमाल बढ़ने से आगामी महीनों में कोटा कम आने की उम्मीद। 
★ आज ही कोटा आने से पहले आई-ग्रेन इंडिया ने यही कोटे आने की रिपोर्ट दी थी।
★ पिछले 4 वर्षों से मंदी झेल रहे चीनी उद्योग के लिए यह वर्ष अच्छा रहने की उम्मीद।