चना की कीमतों में मामूली बढ़त

23-Nov-2024 09:38 AM

चना की कीमतों में मामूली बढ़त
★ इस सप्ताह के दौरान दिल्ली चना सोमवार के मुकाबले शुक्रवार को 100 रुपए तक बढ़ा।
★ अशोकनगर में चना शुक्रवार को 6400/6600 रुपए पर बिका जो सोमवार को 6200/6400 रुपए प्रति क्विंटल था।
★ गंजबासोदा, कटनी, पिपरिया, इंदौर मंडी में चना के भाव 50-100 रुपए तक बढ़े।
★ गुजरात की दाहोद मंडी में चना इस सप्ताह 50 रुपए बढ़कर 6500 रुपए पहुंचा।
★ महाराष्ट्र की मंडियों में इस सप्ताह चना की कीमतों में देखी गयी स्थिरता।
★ चुनाव के कारण मंडियों में कार्य हुआ प्रभावित।
★ अहमदनगर देसी चना 6500 रुपए, चापा 6600, मौसमी 6700 रुपए पर स्थिर।
★ चना की कीमतें मुंबई पोर्ट पर इस सप्ताह 50 रुपए तक घटी।
★ तंजानिया चना सोमवार को 6350/6400 था शुकवार को 6300/6350, ऑस्ट्रेलिया 6700/7050 से लुढककर 6600/7000 रुपए आया।
★ राजस्थान, उत्तर प्रदेश की मंडियों में इस सप्ताह चना 50-100 रुपए बढ़ा।
★ ऑस्ट्रेलिया चना की कीमतों में आ रही गिरावट रुकी, ऑस्ट्रलिया चना नवम्बर जो इस महीने 730 के उच्चतम स्तर पर था घटकर 700$ आया।
★ दिसंबर भाव 715$ के उच्चतम स्तर से घटकर दूसरे सप्ताह में 670 पर आया परन्तु कल 30$ की बढ़त के साथ हुआ बंद।
★ दरअसल कई वजह से ऑस्ट्रेलिया से भारत को चना निर्यात उस अनुपात में नहीं हो पाया जिसकी उम्मीद थी।
★ निर्यात में आ रही दिक्कतों को देख और मांग के समर्थन से भारत में चना की घटती कीमतें रुकी। और स्थिरता के साथ इस सप्ताह बाजार में बढ़त देखने को मिली।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि जब तक ऑस्ट्रेलिया से चना का आयात नहीं होता कीमतों को और सपोर्ट मिल सकता है। परन्तु स्टॉकिंग से करें परहेज, यह तेजी शोर्ट टर्म के लिए आ सकती है।