चीनी की कीमतों में वृद्धि की प्रबल सम्भावना: AISTA
31-Jan-2025 10:25 AM
चीनी की कीमतों में वृद्धि की प्रबल सम्भावना: AISTA
★ AISTA के अनुसार 2024-25 में चीनी उत्पादन 265 लाख टन पहुंचने की उम्मीद जो 2023-24 में 211.2 लाख टन था यानी उत्पादन 53.8 लाख टन घटा।
★ सीजन की शुरुआत में 80 लाख टन का ओपनिंग स्टॉक था जिसे मिलाकर उपलब्धता 345 लाख टन बैठ रही है।
★ घरेलू खपत 290 लाख टन व निर्यात 10 लाख टन के बाद बकाया स्टॉक 45 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ एक तरफ चीनी उत्पादन घटा तो दूसरी ओर निर्यात भी चालू किया गया।
★ चीनी की उपलब्धता सीजन के अंत में गत वर्ष से कम। जिसे देख बाजारों में बनने लगा तेजी का माहौल। कीमतों में वृद्धि की प्रबल सम्भावन।
★ चीनी निर्यात सही समय पर खोला गया क्योंकि इस समय ब्राजील में चीनी उत्पादन नहीं हो रहा।
★ AISTA के अनुसार 2025 में विश्व में चीनी की कमी 25 लाख टन रह सकती है।
★ थाईलैंड में चीनी उत्पादन गत वर्ष से 18% उछलकर 103.5 लाख टन रहने की उम्मीद। 2023-24 में सूखे के कारण उत्पादन 87 लाख टन में सिमटा था।
★ ब्राजील के कुछ क्षेत्रों में आग लगने से उत्पादन में आई गिरावट। भारत में भी इस वर्ष उत्पादन घटने की उम्मीद जिसे देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को सपोर्ट भी मिल सकता है।
