चीन में सोयाबीन की मांग घटी, भंडार बढ़ा: यूएसडीए रिपोर्ट

30-Sep-2025 10:31 AM

चीन में सोयाबीन की मांग घटी, भंडार बढ़ा: यूएसडीए रिपोर्ट
★ चीन ने अमेरिकी सोयाबीन की खरीद बंद की, ब्राज़ील से रिकॉर्ड आयात, भारत पर बनाया जा रहा है दवाब।
★ अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) ने अपनी 25 सितम्बर 2025 की रिपोर्ट में कहा है कि चीन में 2025 सीज़न के दौरान सोयाबीन की खपत में कमी आई है, जबकि भंडार पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा बढ़ गया है।
~~~~~~
2025 सीज़न का हाल
★ चीन में 2025 सीज़न की शुरुआत 451लाख टन (बीते सीजन- 419.7) सोयाबीन भंडार के साथ हुई। इस दौरान देश ने 199.3 लाख टन (बीते सीजन- 199.1) का उत्पादन और 1,060 लाख टन (बीते सीजन- 1,070) आयात के बाद कुल उपलब्धता 1,688.8 लाख टन (बीते सीजन- 1,710.3) रही।
★ घरेलू खपत (जिसमें क्रशिंग भी शामिल है) घटकर 1,256 लाख टन (बीते सीजन- 1,330  रही, जिसके बाद सीज़न के अंत में शेष भंडार बढ़कर 453.1 लाख टन (बीते सीजन- 451) पर पहुँच गया।
★ 2025 सीज़न में चीन की सोयाबीन खपत घटने से आयात पर दबाव कम हुआ है और इसके परिणामस्वरूप भंडार का स्तर थोड़ा सुधरा है।
हालांकि उत्पादन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
★ चीन ने मई 2025 के बाद से अमेरिका से अबतक सोयाबीन की कोई नई खरीद नहीं की है।
★ वर्तमान में अमेरिकी सोयाबीन पर 23% टैरिफ लगता है।
★ मई 2025 में चीन अब तक का सबसे ऊँचा मासिक सोयाबीन आयात 139 लाख टन दर्ज किया, जिसमें से 121 लाख टन केवल ब्राज़ील से आया।
★ जून से अगस्त के बीच ब्राज़ील ने चीन को हर महीने 100 लाख टन से अधिक सोयाबीन निर्यात किया।
★ हाल के हफ्तों में जैसे-जैसे ब्राज़ील का स्टॉक कम हुआ और कीमतें बढ़ीं, चीन ने अर्जेंटीना और उरुग्वे से अतिरिक्त खेपें बुक कीं।
★ चीन द्वारा अमेरिका की सोयाबीन आयात न किये जाने से अमेरिका भारत को सोयाबीन आयात के लिए बना रहा है दवाब।