चीन ने कनाडाई मटर पर 100% टैरिफ लगाया, रूस को होगा फायदा

20-Mar-2025 11:19 AM

चीन ने कनाडाई मटर पर 100% टैरिफ लगाया, रूस को होगा फायदा
★ 2023-24 में रूस ने चीन को 11 लाख टन मटर निर्यात किया, जबकि कनाडा ने 9,55,663 टन मटर बेचा।
★ कनाडा के लिए विकल्प सीमित हैं, क्योंकि भारत की मटर खरीद पर ड्यूटी-फ्री विंडो 31 मई को बंद हो जाएगी, जबकि कनाडा की नई फसल उसके बाद कटेगी। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कनाडा पर 25% टैरिफ की धमकी दी है, जिससे निर्यात में और बाधा आ सकती है।
★ कनाडाई किसान मटर की जगह अन्य दालों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे मटर की बुवाई घटने की संभावना है।