चीनी निर्यात 8 लाख टन पहुंचने की उम्मीद

01-May-2025 04:31 PM

चीनी निर्यात 8 लाख टन पहुंचने की उम्मीद 
★ खाद्य सचिव ने कहा की 2024-25 सीजन (अक्टूबर से सितंबर) में 8 लाख टन तक चीनी का निर्यात पहुंच सकता है। 
★ जो अनुमत 10 लाख टन के कोटे से कम है।
★ अब तक 3 लाख टन चीनी का निर्यात किया है और लगभग 60,000 टन बंदरगाहों पर शिपमेंट के लिए तैयार।
★ खाद्य मंत्रालय ने इस सीजन में कुल 260 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया।
★ पिछले 2023-24 सीजन में घरेलू आपूर्ति प्रभावित होने से चीनी निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।जिसे जनवरी 2025 में 10 लाख टन मंजूरी के साथ खोला गया।
★ अंतर्राष्ट्रीय कीमतें कमज़ोर होने के कारण निर्यात गति उम्मीद से कम।