चीनी उत्पादन में 16% गिरावट: The National Federation of Cooperative Sugar Factories (NFCSF)

17-Mar-2025 10:47 AM

चीनी उत्पादन में 16% गिरावट: The National Federation of Cooperative Sugar Factories (NFCSF)
★ NFCSF के अनुसार भारत में 2024-25 सीजन के दौरान 15 मार्च तक चीनी उत्पादन 16.13% घटकर 237.1 लाख टन रह सकता है। 
2024-25 पेराई सीजन (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान शुरुआती अनुमान 333 लाख टन का था, लेकिन अब यह घटकर 259 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।
राज्यवार उत्पादन (लाख टन में_
महाराष्ट्र: इस वर्ष 78.6 पिछले साल 100.4
उत्तर प्रदेश इस वर्ष 80.9 पिछले साल 88.5
कर्नाटक इस वर्ष 39.1 पिछले साल 49.5
★ महाराष्ट्र में क्रशिंग सीजन सिर्फ 83 दिनों का रहा , जबकि आदर्श अवधि 140-150 दिन होती है।
★ उत्तर प्रदेश में रेड रॉट बीमारी और टॉप शूट बोरर कीट से नुकसान।
★ सरकार ने जनवरी 2025 में 10 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी, लेकिन अब उत्पादन कम होने से आपूर्ति-मांग असंतुलन की स्थिति बन रही है।
★ तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एथेनॉल की खरीद में सहकारी चीनी मिलों को प्राथमिकता देने की घोषणा की।
अन्य एजेंसियों द्वारा दिए गए उत्पादन आंकड़े
ISMA 264 लाख टन
AISTA 258 लाख टन
★ घटे उत्पादन से चीनी का सीजन के अंत में बकाया स्टॉक कम बचेगा, ऐसे में कीमतें तेज रहने की उम्मीद।