चावल के दाम में गिरावट, आटा और चीनी मामूली महंगे

11-Jul-2025 10:50 AM

चावल के दाम में गिरावट, आटा और चीनी मामूली महंगे
★ उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (मूल्य निगरानी प्रभाग) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अनाज और चीनी की खुदरा कीमतों में पिछले एक साल में मिश्रित रुझान देखने को मिला है। जहां चावल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं आटा और चीनी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
~~~~~~~~
10 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य (₹ प्रति किलोग्राम):
चावल: ₹42.82 (1 साल पहले ₹44.84, -4.50%)
गेहूं: ₹31.23 (1 साल पहले ₹31.26, -0.10%)
गेहूं का आटा: ₹36.64 (1 साल पहले ₹36.09, +1.52%)
चीनी: ₹45.92 (1 साल पहले ₹44.96, +2.14%)
~~~~~~~~
1 महीने में बदलाव:
चावल: +0.61%
गेहूं: +0.29%
आटा: +0.03%
चीनी: +0.07%
~~~~~~~~
★ पिछले एक साल में सबसे ज्यादा गिरावट चावल के दाम में देखी गई है, जो लगभग 4.5% कम हुए हैं। दूसरी ओर, चीनी और आटे की कीमतों में क्रमशः 2.14% और 1.52% की वृद्धि दर्ज की गई है। गेहूं की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।