डीजीएमए के चुनाव में नरेश गुप्ता अध्यक्ष एवं गौरव गुप्ता उपाध्यक्ष (चतुर्थ) पद के लिए निर्वाचित
28-Aug-2024 12:07 PM
नई दिल्ली । एशिया में खाद्यान्न व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था-दिल्ली ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन (डीजीएमए) के चुनाव में नरेश गुप्ता अध्यक्ष तथा गौरव गुप्ता उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
गौरव गुप्ता को कुल 558 मतों में से 353 वोट हासिल हुए जबकि नरेश गुप्ता को अध्यक्ष पद के चुनाव में 28 वोट मिले।
24 अगस्त 2024 को घोषित परिणाम के तहत सचिव पद पर 356 वोट के साथ विनोद सिंह विजयी हुए जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए उमंग ने 414 मतों के साथ जीत हासिल की।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त चार पदों के लिए ही चुनाव हुए थे जबकि शेष 5 पदों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में संजय सिंघल (महामंत्री), शंकर जिंदल (कोषाध्यक्ष), अनिल गुप्ता (उपाध्यक्ष प्रथम), राजेश जैन (उपाध्यक्ष द्वितीय) तथा अनिल कुमार कुलवाल (उपाध्यक्ष तृतीय) सम्मिलित हैं।
चतुर्थ उपाध्यक्ष के पद के लिए गौरव गुप्ता का निर्वाचित होना लगभग निश्चित माना जा रहा था और उन्होंने 153 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली।
चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अब सभी पदाधिकारियों का ध्यान अपने दायित्वों पर केन्द्रित हो जाएगा।
