ए बी कॉटस्पिन इंडिया को 5.35 करोड़ रुपए के कॉटन यार्न की आपूर्ति का ऑर्डर मिला

13-Dec-2024 03:56 PM

भटिंडा । एक अग्रणी वस्त्र निर्माता फर्म- ए बी कॉटस्पिन इंडिया ने घोषणा की है कि उसे 5.35 करोड़ रुपए मूल्य के 273 मीट्रिक टन कॉटन यार्न की आपूर्ति का दोबारा आर्डर मिला है जिससे नियमित रूप से बेहतर क्वालिटी के माल की आपूर्ति की कम्पनी प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत मिला है।

कम्पनी अपने ग्राहकों की संतुष्टि का हर संभव प्रयास कर रही है और उसके कारोबार का भी सतत विकास-विस्तार हो रहा है। कम्पनी के प्रबंध निदेशक के अनुसार एक बार जो ग्राहक इस फर्म के साथ जुड़ता है वह बार-बार इसके उत्पादों की खरीद करता रहता है क्योंकि कम्पनी उसे सही समय पर अच्छी क्वालिटी का माल उपलब्ध करवाती है। 

कम्पनी के पास अभी 26.35 करोड़ रुपए मूल्य के 973 मीट्रिक टन कॉटन उत्पादों की आपूर्ति का आर्डर मौजूद है और यह फर्म भारतीय कॉटन टेक्सटाइल सेक्टर में अपनी प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है।

कम्पनी को बेहतर कारोबार के साथ द्वितीय वर्ष 2024-25 के दौरान अपने 275-290 करोड़ रुपए मूल्य के एकल कारोबार तथा लगभग 32 करोड़ रुपए के शुद्ध मुनाफे का लक्ष्य हासिल होने की पूरी उम्मीद है। 

उल्लेखनीय है कि इस कम्पनी की स्थापना पंजाब के जैतु में वर्ष 1997 में हुई थी जब उसकी एक कपास जिनिंग इकाई ने काम करना शुरू किया था।

पिछले 25 वर्षों के दौरान उसका निरन्तर विकास-विस्तार होता रहा और अब वह पूर्ण रूप से एकीकृत टेक्सटाइल ऑपरेशन में सक्षम हो चुकी है जिसके पास सभी आवश्यक संसाधन मौजूद है। कम्पनी हमेशा अपने ग्राहकों को खुश और संतुष्ट रखती है तथा उसे शिकायत का कोई मौका नहीं देती है।