एशिया चावल बाजार: भारतीय चावल की कीमतें दो साल के न्यूनतम स्तर पर
05-Jun-2025 07:58 PM
गिरावट की प्रमुख वजह रुपये में गिरावट और लगातार दूसरे साल अच्छे मानसून की संभावना है।
अगर मानसून अनुकूल रहा तो भारत में फिर से बंपर फसल होगी, जबकि गोदाम पहले से ही भरे हुए हैं।
भाव भारत:
5% टूटे पारबॉइल्ड चावल: $380- $386 प्रति टन (पिछले सप्ताह $382-$389)
5% टूटे सफेद चावल: $373-$378 प्रति टन
थाईलैंड:
5% टूटे चावल की कीमत: $410 प्रति टन (पिछले सप्ताह $405-$410)
मांग कमजोर, आपूर्ति भरपूर। फिलीपींस और इंडोनेशिया से बड़े ऑर्डर नहीं दे रहे हैं।
वियतनाम:
5% टूटे चावल की कीमत: $396 प्रति टन (कोई बदलाव नहीं)
मई में चावल निर्यात: 11 लाख टन
जनवरी-मई कुल निर्यात: 45 लाख टन
