आंधी-वर्षा से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों को नुकसान

10-Apr-2026 07:59 PM

रायसेन। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा है कि मार्च अप्रैल में बेमौसमी बारिश एवं आंधी-तूफान के प्रकोप से देश में अब तक 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है जबकि फसलों का सर्वेक्षण एवं नुकसान का आंकलन अभी जारी है। इस प्राकृतिक आपदा से सर्वाधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है।

कृषि मंत्री के अनुसार फसल नुकसान का सर्वे तीन विभागों द्वारा किया जा रहा है। 8 अप्रैल तक की सूचना के अनुसार गेहूं की फसल को सर्वाधिक क्षति हुई है। इसके बाद आम एवं लीची सहित अन्य बागवानी फसलों को भी नुकसान हुआ है।

केन्द्र संकट की इस घडी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें कोई नुकसान नहीं होने देगी। ज्ञात हो कि गत 5 अप्रैल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित राज्यों की सरकार के साथ मिलकर नुकसान का जायजा लेने का निर्देश दिया था और स्वयं भी राज्य सरकारों के साथ इस मुद्दे पर व्यापक बातचीत की थी।