अगले सप्ताह कुछ राज्यों में मौसम गर्म रहने की संभावना
10-Apr-2026 07:52 PM
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अगले सप्ताह देश के कई राज्यों में मौसम गर्म रहने तथा 'लू' चलने की चेतावनी दी है। इसमें उड़ीसा के कुछ आग, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटीय महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु एवं तटीय कर्नाटक आदि शामिल है।
ऊंचे तापमान एवं आद्रता में बढ़ोत्तरी होने से इन राज्यों में गर्म हवा की तेज लहर (लू) का प्रकोप अगले सप्ताह की पूरी अवधि में बरकरार रह सकता है। इससे न केवल जन जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है बल्कि खेतों की मिटटी से नमी सुखने की गति भी बढ़ जाएगी।
उधर देश के पश्चिमोत्तर भाग में अगले कुछ दिनों के दौरान उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान लगाया गया है जबकि मध्यवर्ती राज्यों में भी इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पूर्वी राज्यों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। गुजरात एवं महाराष्ट्र में उच्चतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक आसाम तथा बिहार के पूर्वोत्तर भाग में एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। इससे अगले सप्ताह अलग-अलग दिनों में सम्पूर्ण पूर्वोत्तर राज्यों में वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।
