फाओ के खाद्य मूल्य सूचकांक में 0.6 प्रतिशत की गिरावट
12-Jan-2026 04:35 PM
रोम। संयुक्त राष्ट्र संघ की अधीनस्थ एजेंसी- खाद्य एवं कृषि संगठन (फाओ) के खाद्य मूल्य सूचकांक में नवम्बर के मुकाबले दिसम्बर- 2025 के दौरान 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई और यह सूचकांक 125.10 बिंदु से गिरकर 124.30 बिंदु पर आ गया मगर
डेयरी उत्पादों, वनस्पति तेलों एवं कुछ अन्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट आने से सूचकांक नीचे आ गया। यह सूचकांक गत वर्ष (दिसम्बर 2024) की तुलना में 3 बिंदु और मार्च 2022 के शीर्ष स्तर से काफी नीचे रहा।
वर्ष 2025 की सम्पूर्ण अवधि के दौरान फाओ का औसतन खाद्य मूल्य सूचकांक 127.20 बिंदु पर पहुंचा जो 2024 की तुलना में 5.20 बिंदु ऊपर रहा। वार्षिक आधार पर यह सूचकांक 2 प्रतिशत और मार्च 2022 के मुकाबले 22 प्रतिशत नीचे रहा जिससे वैश्विक खाद्य बाजार में कीमतों पर दबाव रहने का स्पष्ट संकेत मिलता है।
दिसम्बर 2025 में वनस्पति तेलों का मूल्य सूचकांक नवम्बर की तुलना में 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 164.60 बिंदु पर अटक गया।
इस अवधि में सोयाबीन तेल, रेपसीड तेल एवं सूरजमुखी तेल का भाव तो नरम रहा लेकिन पाम तेल का मूल्य ऊंचा हो गया। प्रमुख उत्पादक देशों के उत्पादन में सीजनल गिरावट आने तथा आयात की मांग नियमित रूप से जारी रहने के कारण पाम तेल का भाव मजबूत रहा।
इसी तरह चीनी के दाम में कुछ तेजी आई जिससे दिसम्बर में इसका मूल्य सूचकांक 2.4 प्रतिशत सुधरकर 90.71 बिंदु पर पहुंच गया।
उससे पूर्व के लगातार तीन महीनों तक इसमें गिरावट देखी गई थी। ब्राजील में उम्मीद से कम उत्पादन होने के संकेत से दिसम्बर में भाव सुधर गया।
