गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार

10-Jan-2026 08:12 AM

गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
1 जनवरी तक अपडेट किए गए एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार, गेहूं की शिप्ड और अनशिप्ड दोनों तरह की अमेरिकी निर्यात प्रतिबद्धता 20.228 एमएमटी रही, जो एक साल पहले की तुलना में 18% अधिक है। यह यूएसडीए के निर्यात अनुमान का 83% है और औसत बिक्री गति के अनुरूप है। निर्यात शिपमेंट 15.16 एमएमटी रहे, जो पिछले वर्ष से 21% अधिक हैं। यह यूएसडीए के निर्यात अनुमान का 61% है और 57% की औसत शिपिंग गति से आगे है।
यूएसडीए की ग्रेन स्टॉक्स रिपोर्ट सोमवार को जारी होगी। रॉयटर्स के विश्लेषक सर्वे के अनुसार 1 दिसंबर को गेहूं का उपलब्ध स्टॉक औसतन 1.636 अरब बुशल रहने का अनुमान है, जबकि अनुमानों की सीमा 1.59 से 1.696 अरब बुशल के बीच है।
ताजा कमिटमेंट ऑफ ट्रेडर्स डेटा के मुताबिक 6 जनवरी तक सीबीटी गेहूं फ्यूचर्स और ऑप्शंस में प्रबंधित फंडों ने अपनी नेट शॉर्ट पोजीशन बढ़ाकर कुल 1,07,165 कॉन्ट्रैक्ट कर ली है। वहीं केसी गेहूं में सट्टा कारोबारियों ने विपरीत रुख अपनाते हुए अपनी नेट शॉर्ट पोजीशन से 2,664 कॉन्ट्रैक्ट घटाए हैं, जिससे यह घटकर 15,655 कॉन्ट्रैक्ट रह गई, जो नवंबर 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है।