गेहूं बाजार अपडेट: मांग कमजोर, ब्रान की कम कीमतों से मिल उद्योग पर दबाव

18-Aug-2025 04:37 PM

गेहूं बाजार अपडेट: मांग कमजोर, ब्रान की कम कीमतों से मिल उद्योग पर दबाव
★ 18 अगस्त तक देशभर की प्रमुख मंडियों में गेहूं की कीमतों में मिश्रित रुझान देखने को मिला। दिल्ली राज में गेहूं ₹15 गिरकर ₹2,835 प्रति क्विंटल पर आ गया। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा गिरावट ₹40 की रही और भाव ₹2,580 तक पहुंच गए। कोटा मिल क्वालिटी भी ₹5 गिरकर ₹2,615 पर रहा, जबकि ★ इंदौर मिल क्वालिटी ₹2,700 पर स्थिर बना रहा।
★ जुलाई की तुलना में अगस्त में दिल्ली, शाहजहांपुर और कोटा मंडियों में 35 से ₹40 तक की गिरावट आई है। हालांकि जून की तुलना में अभी भी सभी मंडियों में 45 से ₹140 तक की मजबूती बनी हुई है।
~~~~~~
★ आटा, मैदा और सूजी की मांग सीमित।
★ उद्योग के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेहूं ब्रान (चोकर) की गिरती कीमतें हैं। DDGS (ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स) की उपलब्धता से ब्रान की मांग घटी है, जिससे मिलर्स का मार्जिन बेहद कमजोर हो गया है।
~~~~~~~
★ विभिन्न उद्योग संगठन सरकार से गेहूं ब्रान के निर्यात खोलने की मांग कर रहे हैं ताकि मिलर्स की लाभप्रदता सुधारी जा सके। वर्तमान परिस्थिति में घरेलू मांग कमजोर बनी हुई है और यदि निर्यात की अनुमति मिलती है तो भी घरेलू बाजार पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
★ फिलहाल OMSS (ओपन मार्केट सेल स्कीम) की घोषणा नहीं हुई है।
★ आने वाले त्योहारों में यदि गेहूं की खपत बढ़ी तो कीमतों में और तेजी आ सकती है।
★ वहीं, DDGS उत्पादन में इजाफा होने की संभावना है, जिससे ब्रान की स्थिति और बिगड़ सकती है। इस पर सरकार को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।