गेहूं की बुवाई के साथ ही भंडारण के लिए तैयारियां शुरू: पंजाब

22-Nov-2024 11:58 AM

गेहूं की बुवाई के साथ ही भंडारण के लिए तैयारियां शुरू: पंजाब
★ धान के भंडारण में आई समस्या से सबक लेते हुए, पंजाब सरकार ने गेहूं की बुवाई पूरी होने से पहले ही भंडारण के विकल्प तलाशने की परिक्रिया शुरू की।
★ अगले गेहूं के सीजन में 40 लाख मीट्रिक टन भंडारण की कमी का अनुमान।
★ चालू सीजन में पंजाब में गेहूं की बिजाई 35 लाख हेक्टेयर पहुंच सकती है। 
★ पिछले साल की तरह इस बार भी जगह की कमी के कारण गेहूं को प्लिंथ पर भंडारित किया जा सकता है।
★ सरकार खाली जगहों की पहचान कर रही है, जहां अस्थायी भंडारण किया जा सके।