गेहूं की कीमतों में गिरावट
17-Mar-2025 10:06 AM
गेहूं की कीमतों में गिरावट
★ दिल्ली एमपी नया गेहूं की कीमत 10 मार्च 2025 को रुपए 3120 थी, जो 15 मार्च 2025 को घटकर रुपए 3040 पर आई।
★ इसी तरह बुलंदशहर में 10 मार्च 2025 को गेहूं की कीमत रुपए 3000 थी, शनिवार तक घटकर रुपए 2900 पर आ गई।
★ कीमतों में गिरावट के कारण बेहतर फसल उत्पादन, नई फसल की आवक हैं।
★ मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में नई फसल की आवक शुरू।
★ एमपी और राजस्थान में बोनस न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बोनस की घोषणा की है, जिससे पड़ोसी राज्यों में कीमतों पर असर पड़ सकता है।
★ मंडियों में अधिक आवक के कारण कीमतों में और गिरावट हो सकती है परन्तु वर्तमान में मिलर्स की पाइपलाइन खाली है, जिससे बाजार में गेहूं की बिक्री और खरीद बढ़ सकती है।
★ गेहूं की MSP रुपए 2425 है, लेकिन पिछले तीन वर्षों में सरकारी खरीद कम हुई क्योंकि बाजार मूल्य MSP से अधिक था।
★ कम स्टॉक के कारण सरकार द्वारा OMSS (Open Market Sale Scheme) के तहत कम बिक्री की गई।
★ इस वर्ष अधिक आपूर्ति के बावजूद सरकारी खरीद चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
★ गेहूं की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है, लेकिन मिलर्स की मांग बढ़ने से बाजार में सक्रिय व्यापार देखने को मिलेगा।
