गेहूं की सरकारी खरीद बढ़ती देख PMGKAY में बढ़ सकता है गेहूं आवंटन: एक न्यूज एजेंसी

02-May-2025 08:55 AM

गेहूं की सरकारी खरीद बढ़ती देख PMGKAY में बढ़ सकता है गेहूं आवंटन: एक न्यूज एजेंसी
★ एक न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट में कहा कि इस वर्ष गेहूं सरकारी खरीद अच्छी हो रही है जिससे सरकार भविष्य में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) में गेहूं का आवंटन बढ़ा सकती है।
★ पिछले तीन वर्षों से गेहूं का खरीद लक्ष्य नहीं हुआ पूरा परन्तु इस बार पूरा होने की प्रबल सम्भावना।
★ अक्टूबर 2024 में सरकार ने 35 लाख टन गेहूं देकर सरकारी स्कीम में कुल 220 लाख टन गेहूं का आवंटन किया था।
★ 2022 में सरकार ने कई राज्यों में गेहूं की जगह चावल का आवंटन बढ़ाया।
★ मार्केटिंग इयर 2022-23 में गेहूं की जगह 55 लाख टन चावल का किया गया था आवंटन।
★ अगर सरकारी खरीद लक्ष्य से अधिक होती है तो विभिन्न सरकारी स्कीम में पहले की तरह गेहूं का आवंटन बढ़ने की उम्मीद।