गेहूं का सरकारी खरीद लक्ष्य पूरा होना मुश्किल मंडियों में भाव MSP से कहीं अधिक

28-Jan-2025 09:02 AM

गेहूं का सरकारी खरीद लक्ष्य पूरा होना मुश्किल मंडियों में भाव MSP से कहीं अधिक
★ मध्य प्रदेश, राजस्थान में बोनस की घोषणा की गयी तो उसका असर अन्य राज्यों से सरकारी खरीद पड़ सकता है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश के गेहूं की डिमांड निकलेगी जैसे पिछले 2वर्ष से हो रही है।
★ 2022-23 में कीमतें ऊंची होने के कारण खरीद 16 साल के निम्न स्तर 188 लाख टन पहुंची।
★ जनवरी से मार्च 2023 तक गेहूं में महंगाई दर उच्चतम स्तर पर आई तथा खरीद 260 लाख टन पहुंची।
★ गत वर्ष भी महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश में सरकारी खरीद की घोषणा की गयी थी। गत वर्ष 266 लाख टन गेहूं की खरीद की गयी थी।
★ केंद्र ने प्रमुख 5 राज्यों को गेहूं सरकारी खरीद बढ़ाने को कहा और कहा कि कम से कम इतनी खरीद तो करें कि PDS में खपने वाले गेहूं की जरुरत केंद्र से न पड़े।
★ फरवरी 2023 के दौरान गेहूं में महंगाई दर 17% व आटा में 19% बढ़ी थी परन्तु मार्च में घटी।
★ मार्च के अंत से मंडियों में नई फसल की आवक होगी शुरू।
★ कल जारी सरकारी आकड़ों के अनुसार चालू सीजन में 324 लाख हेक्टेयर के पार हुई गेहूं बिजाई। 5 सालाना औसत 318.33 लाख हेक्टेयर व गत वर्ष के 315.63 लाख हेक्टेयर से अधिक।
★ मौसम ने साथ दिया तो इस वर्ष अच्छे उत्पादन की उम्मीद। नई फसल आने पर मंडियों में आवक का दबाव बना तो कीमतों में तेजी से आ सकती है गिरावट।