गेहूं की स्तिथि
20-Mar-2025 12:07 PM
गेहूं की स्तिथि
★ पिछले कुछ वर्षों से सरकार और प्रोसेसिंग उद्योग के अनुमान में 50-80 लाख टन का अंतर देखने को मिला।
★ वर्ष 2021-22 में भी गर्मी के कारण फसल को नुकसान हुआ था तब सरकार ने उत्पादन 1077 लाख टन आंका था, जबकि उद्योग का अनुमान इससे काफी कम था।
★ इस बार सरकार का अनुमान 1154 लाख है, जबकि मिलर्स का अनुमान 1100 लाख टन है।
★ भारत सरकार ने 2022 में गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिससे घरेलू बाजार में आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
★ निर्यात पर रोक के कारण बाजार में स्टॉक मौजूद है, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।
★ वर्तमान में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है।
★ उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ हफ्तों में कटाई शुरू होगी।
★ सरकार को इस साल अच्छे उत्पादन की उम्मीद है, जिससे बफर स्टॉक मजबूत होगा और बाजार में स्थिरता बनी रहेगी।
★ एफसीआई ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक 30 लाख टन गेहूं की नीलामी की।
★ 2025-26 रबी मार्केटिंग सीजन (अप्रैल-जून) के लिए सरकार ने 310 लाख टन खरीद लक्ष्य रखा।
★ दिनांक 15 मार्च को केंद्रीय पूल में 124.2 लाख टन गेहूं का स्टॉक उपलब्ध, अप्रैल के बफर नॉर्म 74.6 लाख टन से अधिक।
