गेहूं की शानदार सरकारी खरीद
28-Apr-2025 08:17 AM
गेहूं की शानदार सरकारी खरीद
★ 24 अप्रैल तक खरीद 198.6 लाख टन पहुंची जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 135.8 लाख टन खरीद हुई थी यानी खरीद गत वर्ष से 46% बढ़ी। खरीद बढ़ने का मुख्य कारण रिकॉर्ड उत्पादन व दो राज्यों में MSP पर बोनस देना है।
★ इस वर्ष सरकारी खरीद लक्ष्य 312.7 लाख टन रखा गया।
★ मौजूदा रफ़्तार को देखें तो खरीद 300 लाख टन के पार पहुंच सकती है।
★ 2022-23 सीजन में 440 लाख टन के लक्ष्य में 187.9 लाख टन, 2023-24 में 341.5 लाख टन के लक्ष्य में से 262 लाख टन व 2024-25 में 373 लाख टन के लक्ष्य में से 266.1 लाख टन खरीद की गयी। 2021-22 में रिकॉर्ड 433.4 लाख टन गेहूं खरीद की गयी।
★ जैसे-जैसे खरीद मात्रा घटी वैसे-वैसे OMSS में भी बिक्री मात्रा कम हुई।
★ बीते सीजन में करीब 30 लाख टन OMSS के तहत बेचा गया जो 2023-24 के दौरान 100 लाख टन से अधिक था।
★ 1 अप्रैल को केंद्रीय पूल में गेहूं का स्टॉक 117.9 लाख टन पहुंचा, जो गत वर्ष 75 लाख टन था।
★ सरकारी खरीद से सरकार संतुष्ट, धीरे-धीरे केंद्रीय पूल में बढ़ रहा है गेहूं का स्टॉक परन्तु फ़िलहाल सरकार गेहूं पर लगे कई नियमों जैसे कि निर्यात, सरकारी स्कीम में आवंटन बढ़ाने पर फ़िलहाल नहीं करेगी विचार।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि गेहूं की सरकारी खरीद बंद होने के 30-45 दिन के भीतर OMSS के तहत गेहूं की बिक्री शुरू की जा सकती है।
