गेहूं खरीद 325 लाख टन पहुंचने की उम्मीद: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

20-May-2025 02:36 PM

गेहूं खरीद 325 लाख टन पहुंचने की उम्मीद: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
★ मंत्री ने कहा है कि इस वर्ष गेहूं की सरकारी खरीद अच्छी चल रही है। पिछले साल खरीद 266 लाख मीट्रिक टन थी, जो इस वर्ष 290 को पार कर चुकी है। 
उम्मीद है कि खरीद 325 लाख टन तक पहुंच सकती है।
★ "ऑपरेशन सिंदूर" से पहले सीमावर्ती राज्यों में भरपूर खाद्यान्न भंडार उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की आपूर्ति में बाधा न आए।
★ मंत्री जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि खाद्य उत्पादों की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
★ सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।