गेहूं खरीद और बाजार स्थिति अपडेट

06-Mar-2025 02:32 PM

गेहूं खरीद और बाजार स्थिति अपडेट
★ सरकार ने इस सीजन में 310 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है, लेकिन इसे पूरा करना कठिन लग रहा है।
★ बाजार में कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर चल रही हैं।
★ नई फसल की आवक के बावजूद, कीमतें MSP से ऊपर बनी हुई हैं।
★ दो राज्यों में बोनस घोषणा के कारण भी कीमतों को समर्थन मिलेगा।
★ मध्य प्रदेश में रुपए 2425 MSP के ऊपर रुपए 175 का बोनस , यानी कुल रुपए 2600/क्विंटल और राजस्थान में MSP के ऊपर रुपए 125 का बोनस, यानी कुल रुपए 2550/क्विंटल की गई। 
★ इन दोनों राज्यों के किसान सरकार को माल बेचना चाहेंगे और मिलर्स और स्टॉकिस्ट इन राज्यों में अपना काम चलाने के लिए ऊँचे भावों पर खरदेंगे या फिर दूसरे राज्यों से। 
बाजार पर प्रभाव:
★ अन्य बाजारों में भी कीमतें ऊंची रहने की संभावना है।
★ मिलर्स की ओर से मजबूत मांग बनी रहेगी।
★ आपूर्ति श्रृंखला लगभग खाली है, जो भी गेहूं बाजार में आएगा, वह तुरंत बिक जाएगा।