गेहूं पर लगी स्टॉक लिमिट व उसका असर
03-Jul-2024 09:29 AM
गेहूं पर लगी स्टॉक लिमिट व उसका असर
★ 24 जून को गेहूं पर स्टॉक लिमिट लगाई गयी।
★ 24 जून को दिल्ली लारेंस रोड गेहूं उत्तर प्रदेश/राजस्थान लाइन 2650 रुपए प्रति क्विंटल था परन्तु स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद कीमतों पर नही पड़ा असर, कल (02 जुलाई को) बाजार 2670 रुपए पर हुए बंद। स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद भावों में 20 रुपए की बढ़त देखी गयी।
★ इंदौर गेहूं 2630 रुपए से बढ़कर 2750 रुपए, देवास 2450 से बढ़कर 2500 रुपए पर पहुंचा।
★ मध्य प्रदेश की लगभग सभी मंडियों में गेहूं के भाव स्टॉक लिमिट के बाद अधिक परन्तु राजस्थान में मामूली घटे या स्थिर।
★ उपरोक्त सभी भाव मिल क्वालिटी गेहूं के हैं।
★ उत्तर प्रदेश में भी गेहूं के भाव 10-40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े।
★ शाहजहांपुर में 2400 से बढ़कर 2450 रुपए पर आये।
★ बुलंदशहर गेहूं 10 रुपए बढ़कर 2460, लखीमपुर खीरी 40 रुपए बढ़कर 2440, बहराइच 20 रुपए बढ़कर 2470 रुपए पहुंचा।
★ कुल मिलाकर देखें तो स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद देश की कई मंडियों में गेहूं की कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
Stock limit on wheat and its impact
★ Stock limit was imposed on wheat on 24 June.
★ On 24 June, Delhi Lawrence Road wheat Uttar Pradesh/Rajasthan line was Rs 2650 per quintal but after imposing stock limit, prices were not affected, yesterday (on 02 July) the market closed at Rs 2670. After imposing stock limit, prices saw a rise of Rs 20.
★ Indore wheat increased from Rs 2630 to Rs 2750, Dewas increased from Rs 2450 to Rs 2500.
★ In almost all the mandis of Madhya Pradesh, the price of wheat increased after the stock limit but in Rajasthan it decreased slightly or remained stable.
★ All the above prices are of mill quality wheat.
★ In Uttar Pradesh also, the price of wheat increased by Rs 10-40 per quintal.
★ In Shahjahanpur, it increased from Rs 2400 to Rs 2450.
★ Bulandshahr wheat increased by 10 rupees to 2460, Lakhimpur Kheri increased by 40 rupees to 2440, Bahraich increased by 20 rupees to 2470 rupees.
★ Overall, after the imposition of stock limit, there was not much impact on the prices of wheat in many mandis of the country.
