Home News

गुजरात के चार जिलों को सूखाग्रस्त घोषित, किसानों और पशुपालकों को मिलेगी सहायता

26-Oct-2026 04:23 PM

गुजरात के चार जिलों को सूखाग्रस्त घोषित, किसानों और पशुपालकों को मिलेगी सहायता

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने जामनगर, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका और कच्छ जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। घोषणा के अनुसार, राज्य सरकार किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹8,500 की सहायता देगी।

यह सहायता अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि की सीमा तक प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार के पास लगभग 3 करोड़ किलोग्राम सूखा चारा उपलब्ध है। चारे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए भी अग्रिम व्यवस्था की गई है।

सूखाग्रस्त घोषित तालुकों में पशुपालकों को पशु आहार के लिए दो महीने तक ₹80 की सहायता दिए जाने की जानकारी दी गई है। राज्य में अब तक सामान्य वर्षा का लगभग 89% बारिश दर्ज की गई है।