गुजरात-खरीफ बिजाई का विश्लेषण
11-Jul-2025 10:17 AM
गुजरात-खरीफ बिजाई का विश्लेषण
★ गुजरात कृषि मंत्रालय के अनुसार 7 जुलाई मूंगफली की बिजाई 17.59 लाख हेक्टेयर पहुंची, जो राज्य के औसत क्षेत्र से अधिक है।
★ यह बिजाई पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.09 लाख हेक्टेयर थी।
★ कपास की बिजाई 17.10 लाख हेक्टेयर पहुंची, जो सामान्य क्षेत्र का लगभग 67.5% है। यह पिछले वर्ष की 18.6 लाख हेक्टेयर से थोड़ा कम।
★ सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के किसानों ने समय पर बारिश का लाभ उठाते हुए जल्दी बुवाई की।
★ अगर यही रुझान बना रहा, तो इस सीजन में पैदावार कम से कम 15% बढ़ने की उम्मीद।
★ बाजरा बिजाई जो पिछले सीजन में 24,802 हेक्टेयर थी, बढ़कर 52,295 हेक्टेयर, मूंग बिजाई 5,790 से बढ़कर 12,080, उड़द की 8,125 से उछलकर 11,085 सोयाबीन की मामूली बढ़कर 1.56 हेक्टेयर पहुंची।
★ मक्का बिजाई पिछले वर्ष के लगभग 80,000 हेक्टेयर के पार पहुंची।
★ तुवर बिजाई पिछले वर्ष के 58,838 हेक्टेयर से घटकर 48,717 हेक्टेयर पहुंची।
★ कुल मिलाकर बिजाई गति सामान्य से अधिक कही जा सकती है।
★ मौसम ने साथ दिया तो उत्पादन अच्छा हो सकता है।
