गन्ना बुवाई 55.16 लाख हेक्टेयर पर पहुँची – मामूली बढ़त दर्ज
14-Jul-2025 12:40 PM
गन्ना बुवाई 55.16 लाख हेक्टेयर पर पहुँची – मामूली बढ़त दर्ज
★ देश में खरीफ सीजन 2025 के दौरान गन्ने की बुवाई में मामूली वृद्धि देखी गई है।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार 11 जुलाई 2025 तक कुल 55.16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की बुवाई की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 54.88 लाख हेक्टेयर थी। यानी इस बार 0.28 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
★ गन्ने का सामान्य बुवाई क्षेत्र 52.51 लाख हेक्टेयर है।
★ गन्ने की स्थिर कीमतों और सिंचाई की उपलब्धता के चलते किसान इस फसल को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं।
