गन्ना फसल पर कीटों का असर, चीनी की उपलब्धता पर प्रभाव संभव

06-Dec-2024 10:06 AM

गन्ना फसल पर कीटों का असर, चीनी की उपलब्धता पर प्रभाव संभव
★ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटका में इस साल गन्ने की पैदावार में कीटों के हमलों के कारण गिरावट का अनुमान। 
★ चीनी की उपलब्धता और एथेनॉल उत्पादन पर पड़ सकता असर।
★ 2024-25 के मौसम में गन्ने की उत्पादन अनुमान 4400 लाख टन से कम हो सकता है, फसल पर रेड रॉट (लाल सड़न) औरटॉप बोरर जैसे कीटों नै क्या हमला। 
★ गन्ने की पैदावार में 10-15% की कमी आने का अनुमान है।
★ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों, विशेषकर मुरादाबाद डिवीजन में गन्ने की फसल सबसे अधिक प्रभावित।
★ महाराष्ट्र और कर्नाटका में भी गन्ने की पैदावार पर कीटों का प्रभाव देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में 'व्हाइट ग्रब' कीट का हमला हुआ है, जिससे ★ गन्ने की पैदावार में 10-15 टन प्रति हेक्टेयर की कमी आई है। कर्नाटका में भी 'व्हाइट ग्रब' के कारण कुछ जिलों में गन्ने की पैदावार घटने की संभावना है। 
★ कर्नाटका में गन्ने की कुल उत्पादन 5.65 करोड़ टन से घटकर 5 करोड़ टन तक रहने का अनुमान है, जबकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी गन्ने की पैदावार में गिरावट देखी जा रही है। 
★ केंद्र सरकार ने 2024-25 के लिए गन्ने की उत्पादन 4399.3 लाख टन का अनुमान लगाया, जो पिछले साल से 3% कम है।
★ इससे चीनी उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है, जो 2023-24 के 340.64 लाख टन से घटकर 333 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ सरकार का मानना है कि यह कमी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगी, क्योंकि पिछले सीजन का अच्छा स्टॉक भी उपलब्ध है। 
★ साथ ही, सरकार ने एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी से लगभग 40 लाख टन चीनी का डायवर्जन करने का अनुमान लगाया है, जो कुल चीनी उत्पादन पर और भी दबाव डाल सकता है।