ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी पर रोक, मंडियों में गिरावट; किसानों को गहरा झटका
11-Jun-2025 08:51 AM
ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी पर रोक, मंडियों में गिरावट; किसानों को गहरा झटका
★ मध्य प्रदेश सरकार ने मूंग में ग्लायफोसेट और पैराक्वाट जैसे प्रतिबंधित रसायनों का हवाला देते हुए, ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीद रोकी। जिससे कीमतों में तेज़ गिरावट देखी गई।
★ दिल्ली मूंग जो एक महीने पहले रुपए 8200 प्रति क्विंटल थी कल 1300 रुपए घटकर रुपए 6900 पर आई।
★ इंदौर में भाव रुपए 8000 से घटकर रुपए 7200, नागौर में रुपए 7600 से घटकर रुपए 7100 और पिपरिया में रुपए 6800 से गिरकर रुपए 6600 तक पहुँच गए हैं।
★ किसानों को अब मूंग MSP (रुपए 8558/क्विंटल) से काफी नीचे बेचनी पड़ रही है। सवाल उठ रहे हैं कि मूंग में कीटनाशकों की मात्रा मानक से अधिक है, तो यही फसल खुले बाजार में बेचने की अनुमति क्यों दी गई?
~~~~~~~~
मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग उत्पादन (लाख टन में)
सीजन 2022-23 - 14.07
2023-24- 13.77
2022-23- 14.04
★ मध्य प्रदेश में पिछले ग्रीष्कालीन सीजन में करीब 2.4 लाख टन की खरीद की गई थी।
~~~~~~~~
★ घाटे भावों के कारण निर्यात ऑफर आने लगे, लेकिन घरेलू लाभ नहीं।
★ कम कीमतों के कारण दुबई में मूंग लगभग $800 प्रति मीट्रिक टन पर कोट की जाने लगी
★ हालांकि, निर्यात बढ़ने के बावजूद देश के किसानों और आम उपभोक्ताओं को इसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं दिख रहा।
~~~~~~~~~
खरीफ बुवाई पर संभावित असर
★ यदि यही स्थिति बनी रही, तो खरीफ मूंग की बुवाई में गिरावट आ सकती है।
