हल्दी आवक कम : भाव गत वर्ष से दोगुना

27-Feb-2024 07:42 PM

नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान देश में हल्दी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम होने के कारण मंडियों में आवक भी काफी कम बनी हुई है। जिस कारण वायदा एवं हाजिर बाजारों में हल्दी के भाव बढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है गत वर्ष 27 फरवरी 2023 को निजामाबाद मंडी में हल्दी की आवक 30 हजार बोरी की हो रही थी और काडी का भाव 5000/6500 रुपए बोला जा रहा था। जबकि आज निजामाबाद मंडी में हल्दी की आवक 10 हजार बोरी की रही।

और काडी का भाव 12000/13000 रुपए बोला जा रहा है। सांगली मंडी में भी 27 फरवरी 2023 को हल्दी की आवक लगभग 19 हजार बोरी की रही थी जोकि आज 9500 बोरी की रही।

कमजोर आवक एवं बढ़ती मांग के कारण उत्पादक  केन्द्रों की मंडियों सहित खपत केन्द्रों पर भी हल्दी के भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए हैं। वायदा बाजार में भी तेजी का सर्किट लगा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए संभावना व्यक्त की जा रही है कि अभी कीमतों में ओर संभव है।