हल्दी नरम
01-Dec-2023 07:32 PM
नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में नरमी रही। हालांकि हाजिर बाजारों में भाव अपने पूर्व स्तर पर बोले गए लेकिन वायदा बाजार में दिसम्बर का भाव 260 रुपए एवं अप्रैल का 224 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि गिरते भावों के कारण उत्पादक केन्द्रों पर किसान अच्छी क्वालिटी का माल नहीं ला रहे हैं। वर्तमान में हो रही मंडियों में आवक 70 प्रतिशत माल की आ रहा है।
प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में हाल ही हुई बारिश से फसल को फायदा मिलने के समाचार है। लेकिन अगर बारिश आगामी सप्ताह भी जारी रहती है तो फसल को नुकसान हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष उत्पादक केन्द्रों पर हल्दी की बिजाई गत वर्ष की तुलना में 30/35 प्रतिशत हुई है।
