हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में ग्रीष्मकालीन मूंग और यूपी में मूंगफली की खरीद को दी मंजूरी
12-Jun-2025 06:41 PM
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 2025–26 की ग्रीष्मकालीन फसल के तहत मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतर्गत हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कुल 54,166 मीट्रिक टन मूंग तथा उत्तर प्रदेश में 50,750 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद को मंजूरी दी गई है।
इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में खरीफ 2024–25 के लिए तुवर खरीद अवधि को 15 दिन बढ़ाकर 26 जून 2025 तक करने की अनुमति भी दी।
