इंडोनेशिया 1 जुलाई से डीज़ल आयात बंद करेगा, B50 बायोफ्यूल लागू

21-Apr-2026 02:28 PM

इंडोनेशिया 1 जुलाई से डीज़ल आयात बंद करेगा, B50 बायोफ्यूल लागू
इस बायोफ्यूल में 50% डीज़ल और 50% क्रूड पाम ऑयल शामिल होगा।
B50 कार्यक्रम के लिए करीब 35 लाख टन CPO आवंटित किया गया है, जबकि कुल मिलाकर लगभग 53 लाख टन CPO को बायोफ्यूल में परिवर्तित किया जाएगा।
इंडोनेशिया का CPO उत्पादन हाल में करीब 60 लाख टन बढ़ा है, जबकि निर्यात 260 लाख टन से बढ़कर 320 लाख टन तक पहुंचा। 
सरकार का कहना है कि बढ़ते उत्पादन के कारण बायोफ्यूल के लिए CPO के उपयोग से निर्यात पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
इस खबर से खाद्य तेलों की कीमतों को मिल सकता है सपोर्ट।