इंडोनेशिया बढ़ाएगा पाम तेल का निर्यात

12-Jun-2025 11:18 AM

इंडोनेशिया बढ़ाएगा पाम तेल का निर्यात
★ इंडोनेशिया 2025 में पाम तेल निर्यात को बढ़ाकर 250 लाख टन करने की योजना बना रहा है, जो पिछले वर्ष से 10 लाख टन अधिक है।
★ 2025 की पहली तिमाही में पाम तेल निर्यात में 5% से अधिक की गिरावट आई। 
★ अप्रैल में केवल 13.1 लाख टन निर्यात हुआ, मार्च में निर्यात 23 लाख टन था। 
★ मई में पाम तेल का उत्पादन 478 लाख टन पहुंचा, जिससे निर्यात में फिर से तेजी आई।
★ जनवरी से अप्रैल 2025 तक इंडोनेशिया ने 74 लाख टन पाम तेल का निर्यात किया, जो 2024 की समान अवधि 75.8 लाख टन से मामूली कम। 
प्रमुख खरीदार देश
यूरोपीय संघ: 7.57 लाख टन
चीन: 8.65 लाख टन
भारत: 7.18 लाख टन
पाकिस्तान: 8.93 लाख टन
★ बढ़ते उत्पादन के कारण आगामी महीनों में निर्यात बढ़ने की उम्मीद।