इंडोनेशिया: बायोडीजल की मजबूत मांग और घटते उत्पादन से पाम ऑयल के दामों में बढ़ोतरी
15-Oct-2025 11:35 AM
नई दिल्ली। कच्चे पाम ऑयल (CPO) के दामों में [पिछले कुछ दिनों से कीमतों में बढ़त देखी गई
पाम ऑयल का स्टॉक सितंबर में चरम पर पहुंचा और अक्टूबर से घटने की संभावना है, जिससे निकट और मध्यम अवधि में कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
मलेशिया में सितंबर के अंत तक भंडार मासिक आधार पर 7.2% बढ़कर 23.6 लाख टन पहुंचा, जो लगभग दो साल का उच्च स्तर है। वहीं उत्पादन 0.73% घटकर 18.4 लाख टन पर आया, जो तीन महीनों में पहली गिरावट है। बढ़ी हुई निर्यात मांग ने गिरावट के दबाव को संतुलित किया है।
इंडोनेशिया में सरकारी नीतियां और बायोडीजल विस्तार बाजार की दिशा तय कर रहे हैं। हाल ही में सरकार द्वारा 18 लाख हेक्टेयर जब्त की गई पाम ऑयल भूमि को सरकारी कंपनी को सौंपा।
जनवरी में लागू B40 बायोडीजल नीति से घरेलू खपत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जुलाई मध्य तक बायोडीजल की खपत 7.42 अरब लीटर रही, जो लगभग 20 लाख टन अतिरिक्त घरेलू मांग के बराबर है। सरकार अब B50 मिश्रण (50% पाम ऑयल) के सड़क परीक्षण कर रही है, जिसे 2026 में लागू करने की योजना है।
मजबूत रिंगिट और डेलियन बाजार में वनस्पति तेलों की कमजोरी ने कीमतों में और बढ़ोतरी को सीमित किया है।
मलेशिया के प्लांटेशन मंत्रालय ने 2026 में CPO की औसत कीमत 3,900–4,100 रिंगिट प्रति टन के बीच रहने का अनुमान जताया है, वैश्विक आपूर्ति में सुधार और प्रतिस्पर्धी तेलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद के कारण।
