इंडोनेशिया में गैर कानूनी ढंग से हो रहा है मूंगफली का आयात

13-Jan-2026 04:00 PM

जकार्ता। हालांकि वैधानिक तरीके से इंडोनेशिया ने भारतीय मूंगफली के आयात में कटौती कर दी है मगर वहां चोरी-छुपे या गैर कानूनी तौर पर उसका भारी आयात जारी है। इंडोनेशिया सरकार ने भारतीय मूंगफली के आयात पर लगे अस्थायी प्रतिबंध को समाप्त कर कर दिया है

लेकिन फिर भी वहां चोरी-छुपे इसका आयात हो रहा है क्योंकि इंडोनेशिया में भारतीय मूंगफली के आयात के लिए कुछ कठोर नियम लागू किए गए हैं और मान्यता प्राप्त भारतीय आपूर्तिकर्ताओं की सूची को छोटा भी कर दिया है। अब भारत से केवल 75 निर्यातक ही वहां इसकी आपूर्ति कर सकते हैं। 

समझा जाता है कि भारत से मूंगफली की गैर कानूनी खेप पहले मलेशिया के क्लांग बंदरगाह पर पहुंचती है और फिर वहां से मौका देखकर इंडोनेशिया की सीमा में प्रवेश कर जाती है।

समझा जाता है कि प्रतिबंध हटने के बाद इंडोनेशिया में मूंगफली का जो आयात हुआ है उसमें 90 प्रतिशत भाग गैर कानूनी तरीके से पहुंचा है। 

जानकार सूत्रों के अनुसार चीन के भारी दबाव के कारण थाईलैंड ने भी जून 2025 में भारत से मूंगफली के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीन ने एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस" (आसियान) के सहयोगी देशों के लिए एक 'मैंडेट' जारी किया है

जिसमें इन देशों से मूंगफली की गुणवत्ता से सम्बन्धित नियमों-शर्तों को सख्त बनाने उसके उत्पाद की खरीद बढ़ाने के लिए कहा गया है।

इंडोनेशिया की खरीदारों को इससे झटका लग रहा है क्योंकि चीन का उत्पादन महंगा होता है इसलिए वे भारत से गैर कानूनी तरीके से मूंगफली मंगा रहे हैं। 

नवम्बर 2025 में 825 से अधिक कंटेनरों में मूंगफली की खेप दुमई के रास्ते इंडोनेशिया पहुंची जो गैर कानूनी तरीके से वहां भेजी गई थी।

दूसरी ओर केवल 80 कंटेनरों में ही मूंगफली की खेप आधिकारिक बंदरगाह पर पहुंच सकी। भारत और मलेशिया के बीच समुद्री मार्ग पूरी तरह खुला हुआ है।