इंडोनेशिया पाम ऑयल निर्यात मई 2025: भारत की आयात में जबरदस्त उछाल- स्रोत: इंटरटेक
18-Jun-2025 12:30 PM
इंडोनेशिया पाम ऑयल निर्यात मई 2025: भारत की आयात में जबरदस्त उछाल- स्रोत: इंटरटेक
★ इंडोनेशिया से पाम ऑयल निर्यात में मई 2025 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, भारत की ओर निर्यात में भारी वृद्धि दर्ज की गई।
★ भारत ने मई 2025 में 5,86,611 टन पाम ऑयल आयात किया, जो अप्रैल 2025 के 2,43,141 टन के मुकाबले 141.2% अधिक है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि भारत में पाम ऑयल की मांग तेजी से बढ़ रही है।
प्रमुख उत्पादों का प्रदर्शन:
क्रूड पाम ऑयल (CPO):
★ मई में निर्यात 2,00,061 टन रहा, जो अप्रैल के 46,501 टन से 330% ज्यादा है।
RBD पाम ओलिन:
★ मई में 8,18,077 टन का निर्यात हुआ, जो पिछले महीने की तुलना में 50.2% की वृद्धि है।
RBD पाम ऑयल:
★ इसमें 31.4% की बढ़त के साथ मई में 3,59,757 टन का निर्यात दर्ज हुआ।
~~~~~
★ चीन को मई में 3,12,070 टन किया गया निर्यात , अप्रैल से 14.9% अधिक।
★ यूरोपीय संघ का निर्यात भी अप्रैल के मुकाबले 13.8% बढ़कर 3,00,957 टन पहुंचा।
★ भारत में पाम ऑयल आयात में आई यह तेजी आगामी त्योहारी सीजन और बढ़ती उपभोक्ता मांग को ध्यान में रखते हुए सप्लाई सुनिश्चित करने का संकेत है।
★ आयात शुल्क में की गई कटौती और अंतर्राष्ट्रीय भाव टूटने से केवल इंडोनेशिया ही नहीं मलेशिया से भी आयात बढ़ रहा है।
