ईरान को बासमती चावल निर्यात पर संकट के बादल: भुगतान में देरी और शिपमेंट पर असर की आशंका
14-Jun-2025 09:51 AM
ईरान को बासमती चावल निर्यात पर संकट के बादल: भुगतान में देरी और शिपमेंट पर असर की आशंका
★ ईरान भारत का कई वर्षों से बासमती चावल का एक प्रमुख आयातक देश रहा है, लेकिन हालिया इज़राइल-ईरान तनाव के चलते व्यापारिक अनिश्चितता बढ़ गई है।
★ सूत्रों के अनुसार वर्तमान में ईरानी आयातक दुबई जैसे देशों में व्यापारियों के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं।
★ निजी आयातकों द्वारा भुगतान में 6 से 8 महीने की देरी हो रही है, जबकि ईरान की सरकारी एजेंसियों के साथ लेन-देन में 90 से 180 दिन तक का समय लगता है।
~~~~
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार:
★ वित्त वर्ष 22 में बासमती निर्यात मामले में ईरान की हिस्सेदारी 23% रही, परन्तु 25 में यह घटकर 12% रह गई।
~~
2024-25 में अन्य देशों की हिस्सेदारी:
सऊदी अरब: 20.25%
इराक: 14.3%
यूएई: 6.13%
यमन: 6.03%
★ यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो इससे न केवल निर्यातकों को नुकसान होगा बल्कि भारत के घरेलू बाजार में बासमती की कीमतों और मांग में अस्थिरता भी उत्पन्न हो सकती है।
