इलायची के निर्यात में बढ़ोत्तरी
25-Dec-2025 09:33 AM
इलायची के निर्यात में बढ़ोत्तरी
★ चालू वर्ष में निर्यात रिकॉर्ड 14,000 टन पहुंचने की उम्मीद।
★ ग्वाटेमाला में फसल खराब होने से रमजान से पहले भारतीय इलायची की मांग बढ़ी।
★ भारत में इलायची की तुड़ाई मार्च 2026 तक चलेगी।
★ गत वर्ष सूखे के कारण उत्पादन घटा था परन्तु इस वर्ष अच्छी बारिश से उत्पादन मजबूत रहने की उम्मीद।
★ ग्वाटेमाला की इलायची भारतीय इलायची के मुकाबले सस्ती होती है परन्तु ग्वाटेमाला में उत्पादन घटने से भारतीय इलायची की निर्यात मांग में आया सुधार।
★ रमजान से पहले खाड़ी देशों की मांग बढ़ रही है।
