इथेनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल कार्यक्रम: खाद्य और सार्वजानिक मंत्रालय

01-Jan-2026 12:17 PM

इथेनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल कार्यक्रम: खाद्य और सार्वजानिक मंत्रालय
★ भारत सरकार देशभर में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम लागू कर रही है, जिसके अंतर्गत तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विक्रय करती हैं। EBP कार्यक्रम के तहत सरकार ने इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2025–26 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
★ वर्ष 2014 तक, शीरा-आधारित डिस्टिलरियों की इथेनॉल बनाने की क्षमता 200 करोड़ लीटर से भी कम थी। तेल विपणन कंपनियों को इथेनॉल की आपूर्ति केवल 38 करोड़ लीटर थी और इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2013–14 में मिश्रण स्तर मात्र 1.53% था।
★ पिछले 10 वर्षों में इथेनॉल उत्पादन की स्थापित क्षमता 31.10.2025 तक बढ़कर 1953 करोड़ लीटर पहुंची, जिसमें 980 करोड़ लीटर अनाज-आधारित तथा 973 करोड़ लीटर शीरा/डुअल-फीड आधारित डिस्टिलरियों की क्षमता शामिल है।
★ इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (नवंबर–अक्टूबर) 2024–25 के दौरान 19.24% इथेनॉल मिश्रण सफलतापूर्वक हासिल किया गया।
★ पिछले 10 वर्षों (2014–15 से 2024–25) के दौरान चीनी मिलों ने इथेनॉल बिक्री से ₹1.29 लाख करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है।